डॉ. अंबेडकर की वो चेतावनी, जिसे हमने 75 साल से अनसुना किया है

डॉ. अंबेडकर ने भारतीय राजनीति में भक्ति और हीरो-वर्शिप को विनाश का रास्ता बताया था। आज वही चेतावनी सच होती दिख रही है।

BABA SAHEBGRAMIN JEEVAN AND KHUSIYANEW INDIA

Amit

4/15/20251 min read

डॉ. अंबेडकर की वो चेतावनी, जिसे हमने 75 साल से अनसुना किया है

और अब वक़्त आ गया है कि हम इस सच्चाई को स्वीकार करें।

अंबेडकर जी ने सिर्फ संविधान नहीं लिखा था — उन्होंने एक चेतावनी दी थी।
एक ऐसी चेतावनी, जिसे हम पिछले 75 सालों से नज़रअंदाज़ कर रहे हैं।

अंबेडकर जी का मानना था कि ये जो लोकतंत्र हमने अपनाया है — वो भारत में शायद टिक ही न पाए।

क्यों?

क्योंकि हम नीतियों पर वोट नहीं करते।
हम भगवानों पर वोट करते हैं।

हम नेताओं की छवि, उनके चमकते हुए चेहरे और PR की बनाई हुई ‘हेलो’ के दीवाने हैं।
हमें कैंडिडेट की काबिलियत नहीं चाहिए — हमें तो भक्ति चाहिए।

हम नेताओं को भगवान की तरह पूजते हैं —
ना सवाल पूछते हैं, ना जवाब मांगते हैं, बस आंख बंद करके अनुसरण करते हैं।

अंबेडकर जी ने यही चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था —

"राजनीति में भक्ति या हीरो-वर्शिप विनाश का निश्चित रास्ता है, और तानाशाही की ओर ले जाती है।"

आज ज़रा चारों ओर देखिए।

एक ऐसा देश, जहां तर्क और बहस की जगह शोर-शराबे ने ले ली है।
जहां PhD करने वालों को, रिंग लाइट लगा के बैठे ड्रॉपआउट्स ट्रोल कर रहे हैं।

जहां सत्ता से सवाल पूछने वाले देशद्रोही कहलाते हैं —
और सत्ता का दुरुपयोग करने वाले खुद को चौकीदार कहते हैं।

हमारे पास वोट देने का हक़ है, पर अपनी बात कहने का नहीं।
First Past The Post System और Anti-Defection Law ने प्रतिनिधित्व की आत्मा को खोखला कर दिया है।
आज एक सांसद या विधायक अपनी पार्टी के खिलाफ वोट नहीं कर सकता —
भले ही वो उसके क्षेत्र के हित के खिलाफ क्यों न हो —
क्योंकि उसे अयोग्य ठहरा दिया जाएगा।

अंबेडकर जी ने यही कहा था — भारत का लोकतंत्र सिर्फ एक खोल है।

भीतर से ये आज भी जातिवादी, सामंती और असमान सामाजिक ढांचे पर टिका है।

और सच्चाई तो और भी कड़वी है।
जब —
एक दलित बच्चा स्कूल में पिटता है,
एक मुस्लिम आदमी गोमांस के शक में पीट-पीट कर मार डाला जाता है,
एक आदिवासी मां अपने मरे हुए पति को कंधे पर लाद कर मीलों चलती है,
या जब मुर्शिदाबाद में हिंदुओं का कत्लेआम होता है —
तब हम अंबेडकर जी को सही साबित कर रहे होते हैं।

आप चाहें तो जितनी मर्ज़ी बड़ी मूर्तियां बना लीजिए,
जितने मर्ज़ी जुलूस निकाल लीजिए,
अंबेडकर जी की तस्वीरों के साथ जितनी मर्ज़ी सेल्फी डाल लीजिए —
लेकिन अगर आप उनके विचारों के लिए खड़े नहीं हो सकते —
तो आप उन्हें सम्मान नहीं दे रहे — आप उनका मज़ाक उड़ा रहे हैं।

मैं हर समझदार भारतीय से अपील करता हूं कि इस वीडियो को ज़रूर देखें और शेयर करें।

क्योंकि ये आवाज़ सिर्फ मेरी नहीं है — ये हर उस भारतीय की है, जिसे अभी भी फर्क पड़ता है।

कड़वी सच्चाई

  • जब कोई दलित बच्चा स्कूल में पीटा जाता है

  • जब कोई मुस्लिम आदमी गोमांस के शक में मारा जाता है

  • जब कोई आदिवासी महिला अपने मरे हुए पति को कंधे पर उठाकर मीलों चलती है

  • जब मुर्शिदाबाद में हिंदुओं का कत्लेआम होता है

तब हम अंबेडकर जी की उस चेतावनी को सच कर रहे होते हैं।

मूर्तियां बनाना, जुलूस निकालना, फोटो खिंचवाना — ये सब तब तक दिखावा है, जब तक हम उनके विचारों के लिए खड़े नहीं होते।